Derinkuyu Underground City: आपने यात्रायोग कई यूनिक जगहों के बारे मे पढ़ा होगा जिसमे पहाड़, जंगल , गुफा, किला और मंदिर शामिल हैं| लेकिन आज के ब्लॉग मे हम आपको दुनिया के सबसे बड़े अंडरग्राउंड शहर के बारे मे बताएंगे जिसका नाम डेरिनकुयु है| देखा जाए तो डेरिनकुयू एक टर्किश नाम है जिसका अर्थ होता है “गहरा कुआं”|
आज के जमाने मे हमारे घरों के भूतल मे अगर एक कमरा भी बनता है तो बारिश के पानी के रिसाव से कमरा पानी से भर जाता है वहीं टर्की मे 2000 साल पहले एक दुनिया का सबसे बड़ा अंडरग्राउंड शहर ही बसा दिया गया था|
इनके बारे में भी जाने:
- मिरेकल माइक (Miracle Mike)- एक मुर्गा जो बिना सर के 18 महीने तक जीवित रहा
- गढ़कुंडार किला (Garh kundar Fort)- जहाँ से 50 लोगों की एक पूरी बारात गायब हो गई थी
- कुलधरा गांव (Kuldhara Village)- भारत का सबसे भूतिया गाँव
- मायोंग गाँव (Mayong Village)- भारत के काले जादू की राजधानी
- होया बस्यू जंगल (Hoia Baciu Forest)- दुनिया का सबसे डरावना जंगल जहां रहस्यमय तरीके से गायब हो जाते है लोग
- माधापार गांव (Madhapar Village)- दुनिया का सबसे अमीर गाँव
डेरिनकुयु शहर तुर्की देश मे स्थित है और इस शहर की खोज भी बड़े रोचक ढंग से की गई थी| आप जानकर आश्चर्य मे पड़ जाएंगे की ये शहर मुर्गी पकड़ते-पकड़ते खोज लिया गया था| एक वक्त था की इस अंडरग्राउंड शहर मे 20,000 लोगों का आशियाना था| डेरिनकुयू शहर लगभग 445 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है| जिसमे कुल 18 मंजिले हैं|
तुर्की के कप्पाडोसिया में बना डेरिनकुयु शहर के अंदर 200 से ज्यादा कस्बे हैं जिनमे से 40 से ज्यादा शहर 2 लेवल के ऊपर के हैं| 1963 मे ढूंढा गया ये शहर इंजीनियरिंग का एक अनोखा नमूना है जिसमे कुल 600 एंट्री गेट हैं| इस शानदार और सुंदर शहर मे चर्च, जेल, बाथरूम,कब्रिस्तान और पानी पीने के लिए कुओं का निर्माण किया गया है|
इस अंडरग्राउंड शहर का निर्माण एक अत्याचारी तुर्क शासक से बचने के लिए किया गया था ताकि आम लोग उस तुर्क शासक से बचकर इसी अंडरग्राउंड शहर मे शांति से अपना जीवन यापन करें| ये शहर कई स्तर मे बना हुआ है इसलिए इस अंडरग्राउंड शहर के अंदर आपको अगले स्तर मे जाने के लिए सीढ़ियाँ भी बनी हुई दिखेंगी|
इस शहर के एंट्री गेट पर आपको 1.5 से 2 मीटर लंबा और 300 से 500 किलो तक के पत्थर का एक मजबूत दरवाजा दिखेगा|
इस शहर की खोज बेहद ही रोचक थी| वर्ष 1963 की बात है एक स्थानीय निवासी की मुर्गियाँ दिन प्रतिदिन गायब हो रहीं थी| वो अपनी इन्ही गायब मुर्गियों को ढूंढते ढूंढते घर के तहखाने तक पहुँच गया वहाँ पर उसने देखा की दीवार पर कुछ दरारें हैं|
उसने देखा की तहखाने की कई दीवारों मे छेंद बने हुए हैं और वो छेद उतने ही बड़े थे जिसमे से एक मुर्गी निकल सकती थी और उसी छेंद से एक सुरंग भी दिखाई दे रही थी| उसको कुछ अजीब लगा आनन फानन मे उसने तहखाने की दीवार तुड़वा दी|
दीवार तुड़वाने के बाद अंदर का जो नजारा दिखा उसकी आंखे फटी की फटी रह गई| अंदर उसकी सभी मुर्गियाँ थी और साथ मे उस अंडरग्राउंड शहर का रास्ता भी था| वो डेरिंकुयू शहर मे जाने का एक रास्ता था|,
इस तरह 559 घरों मे डेरिंकुयू शहर मे घुसने का रास्ता और था क्यूँ की बाद मे उस जगह की और खुदाई की गई जिसमे 600 से ज्यादा सुरंगे मिली थी| इन सुरंगों के पहले लेवल पर घर, खाद्य गोदाम, अस्तबल, मवेशियों के लिए आवास, स्कूल और वाइनरी बनी हुई थी और दूसरे लेवल पर बड़े बड़े हाल बने हुए थे|
पूरा डेरिंकुयू शहर 5 मंजिल का है और वैज्ञानिकों ने इस शहर को 2500 साल पुराना बताया है जिसकी गहराई फिक्स नहीं है कहीं पर इस शहर की गहराई 85 फीट है तो कहीं पर 280 फीट| ये शहर आपको जगह जगह पर आश्चर्यचकित करता है|
जैसे की आप जानते हैं की ये एक मल्टीलेवल शहर था लेकिन एक लेवल को दूसरे लेवल से अलग करने के लिए कोइ सीढ़ी नहीं थी बल्कि एक बहुत बड़ा गड्ढा था जिसमे एक गोलाकार पत्थर को उस गड्ढे मे रखकर एक लेवल को दूसरे लेवल से अलग किया जाता था|
चर्च का निर्माण पाँचवे लेवल पर किया गया था| पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए 180 फीट गहरे कुएं का निर्माण किया गया था| वैज्ञानिकों ने ऐसा माना है की इस गुफा का निर्माण 7-8 ईसा पूर्व में फ्रिजियंस साम्राज्य के समय हुआ था और अरब-बाइजैन्टाइन युद्ध के समय इस शहर को बसाया गया था|
ये शहर मुस्लिम अरबियों से बचाने के लिए बसाया गया था| गहराई मे बने इस शहर मे उस समय के हिसाब से आपको सारी सुख सुविधाएं मिलेंगी| इस सहर का वेंटिलेशन देखकर आप दंग रह जाएंगे जहाँ पर हर तरफ ताजी हवा के आने के लिए रास्ते बनाते गए हैं जिसके 50 से ज्यादा 10 सेंटीमीटर के शाफ़्ट बनाये गए हैं|
ये शहर जरूर जमीन के नीचे था लेकिन शहर को देखकर ऐसा लगता ही यहाँ के लोगों ने हमेश पारंपरिक जीवनशैली को अपनाया था| डेरिनकुयू कप्पाडोसिया मे बने हुए अन्य सभी भूमिगत शहरों से बहुत ही अच्छी तरह जुड़ा हुआ है|
इतना तो तय है की इस शहर का निर्माण सुरक्षा की दृष्टि से हुआ था| इस शहर को यूनेस्को ने साल 1985 में विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया था| इतने पुराने समय मे इतने बेहतरीन तरीके से स्ट्रक्चर्ड इमारत जमीन के नीचे बनाना किसी आश्चर्य से कम नहीं है|
ये ऐतिहासिक शहर तुर्की की एक राष्ट्रीय विरासत है जिसे देखने भारी संख्या मे देश विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं| जब कभी भी आपका तुर्की आना हो तो इस अद्भुत अंडरग्राउन्ड शहर का भ्रमण जरूर करें| ऐसा शहर आपको दुनिया के किसी भी कोने मे देखने को नहीं मिलेगा|
डेरिंकुयू शहर का टिकट्स (Derinkuyu Underground City Ticket)
2025 के लिए, डेरिंकुयू अंडरग्राउन्ड शहर का प्रवेश शुल्क €13 निर्धारित किया गया है।
डेरिंकुयू शहर के खुलने का समय (Derinkuyu Underground City Opening Time)
यह शहर प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक खुला रहता है।
डेरिंकुयू शहर का वेंटिलेशन (Derinkuyu Underground City Ventilation)
इस शहर मे वेंटिलेशन के लिए 15000 से ज्यादा 10 सेंटीमीटर के शाफ़्ट बनाये गए हैं|
डेरिंकुयू शहर का रिव्यू (Derinkuyu Underground City Review)
यह एक बेहद अनोखा और स्ट्रक्चर्ड शहर है जिसे आपको अपने जीवन मे एकबार जरूर घूमना चाहिए|
डेरिंकुयू शहर कैसे पहुँचें (How To Reach Derinkuyu Underground City)
डेरिनकुयू शहर का निकटतम हवाई अड्डा नेवसेहीर हवाई अड्डा है जो यहाँ से महज 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है| अगर आप नेवसेहीर हवाई अड्डे के फ्लाइट टिकट बुक करना चाहते हैं तो यहाँ पर क्लिक करें|
डेरिंकुयू शहर की फ़ोटोज़ (Derinkuyu Underground City Photos)





डेरिंकुयू शहर मैप (Derinkuyu Underground City Map)
Q1- डेरिंकुयू का क्या हुआ?
A- 1923 मे यहाँ के लोगों को ग्रीस ले जय गया और इन्हे ऐसे ही छोड़ दिया गया|
Q2- डेरिंकुयू का निर्माण किसने किया था?
A- फ़्रीजियन ने
Q3-डेरिंकुयू का रहस्य क्या है?
A- एक भूमिगत शहर जिसमे काभी 20,000 लोग रहते थे|
Q4- डेरिंकुयू में लोगों ने सांस कैसे ली?
A- 50 से अधिक वेंटिलेशन शाफ्ट बनाये गए थे
Q5- डेरिंकुयू (Derinkuyu Underground City) की यात्रा में कितना समय लगता है?
A- इसको घूमने मे आपको डेढ़ से 2 घंटे का समय लग सकता है