Khait Parvat: एक आम भारतीय बचपन मे अपने माँ, दादी और नानी द्वारा परियों की कहानी जरुर सुनता है| लेकिन परियों के बारे मे अगर आप ज्यादा आप जानना चाहते हैं तो आपको उत्तराखंड मे टिहरी गढ़वाल में स्थित खैट पर्वत मे जरूर आना चाहिए|
इनके बारे में भी जाने:
- डोना पाउला बीच (Dona Paula Beach)-प्रेमियों के लिए एक जन्नत गोवा मे स्थित एक बीच
- भूली भटियारी का महल (Bhuli Bhatiyari Ka Mahal)- दिल्ली का एक रहस्यमयी किला जहाँ पर शाम को पुलिस जाने नही देती
- लंबी देहर माइंस (Lambi Dehar Mines)- उत्तराखंड की सबसे डरावनी जगह जहाँ पर 50,000 मजदूरों की गई थी जान
- धनौरा गांव (Dhanora Village)- राजस्थान के धौलपुर जिले मे स्थित भारत वर्ष का पहला स्मार्ट गाँव
- खुरपी नेचर विलेज (Khurpi Nature Village)- यू पी का सबसे सुंदर और आत्मनिर्भर गाँव जिसको देखने के लिए लगता है टिकट
- कौमिक गांव (Komic Village)- भारत मे स्थित दुनिया का सबसे ऊंचा गाँव
खैट पर्वत की कहानी (Khait Parvat Story)
खैट पर्वत का रहस्य (Khait Parvat Mystery)
खैट पर्वत एक बेहद ही रहस्यमयी पर्वत है| स्थानीय निवासी ऐसा मानते हैं की इस पर्वत पर आंछरी निवास करती हैं| परियों को ही गढ़वाली भाषा में आंछरी कहा जाता है| उत्तराखंड में कई किंवदंतियां और कहानियां मे खैट पर्वत का परियों से संबंध बताया गया है|
हिमालय शृंखला के नजदीक स्थित खैट पर्वत एक बेहद ही हरा भरा और खूबसूरत पर्वत है| इस पर्वत के नजदीक थात गांव स्थित है| थात गांव के स्थानीय निवासियों का मानना है की कई हजार सालों से परियाँ इनके गाँव की रक्षा कर रही हैं| इस गाँव के लोग परियों की पसंद-नापसंद के मुताबिक ही जीवन यापन करते हैं|
गाँव के ही कुछ स्थानीय निवासी खैट पर्वत मे परियों के दर्शन होने का दावा करते हैं| लेकिन इस बात का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिलता| इन अफवाहों के कारण ही इस क्षेत्र को परियों का देश कहा जाता है| जिस जगह पर परियाँ होंगी तो जाहिर सी बात है वो जगह स्वर्ग की तरह सुंदर होगी| कुछ लोग इन परियों को योगनियां और वनदेवियां भी कहते हैं|
गाँव से लगभग 5 किलोमीटर पर एक रहस्यमयी मंदिर भी है| इस मंदिर का नाम खैटखाल मंदिर है| इस मंदिर मे परियों की पूजा होती है| और हर वर्ष जून के महीने मे इस मंदिर के पास मेले का भी आयोजन किया जाता है|
खैट पर्वत देखने मे भी एक जीता जागता स्वर्ग है| यहाँ सालभर चारों तरफ हरियाली रहती है| खैट पर्वत मे स्थित पेड़ों मे सालभर रंग बिरंगे सुंदर फूल देखने को मिलेंगे| खैट पर्वत मे स्थित पेड़ों का एक रहस्य इसे बाकी पेड़ों से अलग बनाता है| अगर आप खैट पर्वत का पेड़ लाकर आपणए घर मे लगाएंगे तो वो कुछ ही दिनों मे सूख जाएगा|
एक और रहस्य खैट पर्वत को बेहद रहस्यमयी बनाता है| आप ये जानकर आश्चर्य मे पड़ जाएंगे की खैट पर्वत मे अखरोट और लहसुन के पेड़ अपने आप ही उग जाते हैं| इस पर्वत मे इन पेड़ों को कोई लगाता नहीं है|
खैट पर्वत एक गुम्बद के आकार का पर्वत है जो समुद्र तल से लगभग 10000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है| इस पर्वत के आस पास रह रहे लोगों का मानना है की इस पर्वत मे रह रहे परियों को चटकीला रंग, तेज संगीत और शोर-शराबा बिल्कुल भी पसंद नहीं है| इसलिए ये सब चीजें यहाँ पर बैन हैं| पर्यटकों यहाँ पर तेज आवाज मे संगीत नहीं सुन सकते हैं|
कैपिंग के लिए भी खैट पर्वत बहुत ही अद्भुत जगह है| इस पर्वत पर आप 7 बजे के बाद आप अपने कैंप से बाहर नहीं निकल सकते हैं| इस पर्वत पर जीतू नाम के व्यक्ति की कहानी बेहद प्रचलित है| ऐसा माना जाता है की एक दिन जीतू नाम के एक व्यक्ति ने इस पर्वत के बीचों बीच खड़े होकर बाँसुरी बजाना चालू कर दिया|
जीतू बाँसुरी बजाने मे एक्सपर्ट था उसकी बाँसुरी की सुरीली आवाज सुनकर परियाँ उसके सामने आ गई और जीतू को अपने साथ ले गईं| इसके अलावा इस पर्वत के पास एक बेहद ही रहस्यमयी गुफा भी है|
इस गुफा के बारे मे ऐसा कहा जाता है की इसके अंत का आजतक पता नहीं चल पाया है| ऐसा माना जाता है की इसी गुफा मे ही देवों के देव महादेव ने अंधकासुर और परम शक्ति ने शुंभ निशुंभ जैसे राक्षसों का वध किया था|
खैट पर्वत की यात्रा सुंदरता, रहस्य और रोमांच का अद्भुत संगम है जो आपको देश के किसी और कोने मे देखने को नहीं मिलेगा| ये पर्वत चारों तरफ से ग्लेशियर और साफ पानी वाली भिलंगना नदी से घिरा हुआ है| जो ट्रेकिंग करने वाले युवाओं को आकर्षित करता है|
अगर आप कुछ नई जगह जाने की सोच रहे हैं तो आपको इस पर्वत को एक बार जरूर देखना चाहिए| इस जगह का लोकल प्रशासन खैट पर्वत का प्रचार प्रसार करने मे असफल रहा है| इसलिए इस अद्भुत जगह पर पर्यटक बहुत ही कम आते हैं|
आप अपने परिवार या मित्रजनों के साथ इस जगह पर आकर प्रकृति की गोद मे क्वालिटी समय बिता सकते हैं| पिकनिक मनाने के लिये भी ये एक बेहद ही उम्दा जगह है| प्रकृति की गोद मे भासे इस जगह मे आकर कब आपका 2 दिन बीत जाएगा आपको पता भी नहीं चलेगा|
खैट पर्वत की अप्रतिम सुंदरता आपके तन और मन को सकारात्मक ऊर्जा से भर देगी| जो लोगों फोटोग्राफी के शौकीन हैं उनके लिए जगह किसी विदेशी लोकेशन से कम नहीं है|
ऋषिकेश से खैट पर्वत (Khait Parvat From Rishikesh)
ऋषिकेश से खैट पर्वत की दूरी महज 130 किलोमीटर की है जिसे आप 4 घंटे मे पूरा कर सकते हैं| अगर आप ऋषिकेश के लिए ट्रेन टिकट बुक करना चाहते हैं तो यहाँ पर क्लिक करें|
खैट पर्वत की फोटो (Khait Parvat Photos)











Q1- खैट पर्वत कहाँ है?
A- उत्तराखंड के गढ़वाल जिले में स्थित एक हिल स्टेशन है|
Q2- परियों का देश कौन सा देश है?
A- उत्तराखंड का खैट पर्वत
Q3- खैट पर्वत के पास कौन सा रेलवे स्टेशन है?
A- ऋषिकेश रेलवे स्टेशन
Q4- परीलोक कहाँ स्थित है?
A- उत्तराखंड का खैट पर्वत मे
Q5- खैट पर्वत की ऊँचाई कितनी है?
A- 10,500 फीट