कौमिक गांव (Komic Village)- भारत मे स्थित दुनिया का सबसे ऊंचा गाँव

Komic Village: हिमालय पर्वत हमारे देश को कई पवित्र नदियाँ, औषधि और विदेशी ताकतों से सुरक्षा देता है| हिमालय पर्वत की कई चोटियाँ हमारे लिए बेहद पूजनीय है| इसी हिमालय के आँचल मे बसा है दुनिया का सबसे ऊंचा गाँव कौमिक| कौमिक गांव दुनिया का सबसे ऊंचा मोटेरेबल गाँव है जहाँ तक पर्यटक आसानी से पहुँच सकते हैं|

इनके बारे में भी जाने:

कौमिक गांव का तापमान (Komic Village temprature)

अगर आप मई जून के मौसम मे कम पैसे मे हाड़ कंपाने वाली ठंड का मजा लेना चाहते हैं तो आपको हिमाचल प्रदेश के कौमिक गाँव आना चाहिए| जून के महीने मे जहाँ भारत वर्ष के अन्य जगहों का तापमान 45 डिग्री तक चला जाता है वहीं कौमिक गाँव मे जून के महीने मे तापमान 7 से 9 डिग्री तक रहता है|

हमारे देश के जो बड़े शहर हैं वो कई वर्षों से प्रदूषण की मार झेल रहे हैं इसलिए यहाँ पर रहने वाले लोग कभी भी साफ आसमान भी नहीं देख पाते लेकिन कौमिक गाँव मे आकर आप खूबसूरत और चमचमाते आकाश गंगा को अपनी आँखों से देख सकते हैं| इस गाँव से आप जो तारें देखेंगे उनका आकार काफी बड़ा दिखाई देगा|

सर्दियों मे कौमिक गांव (Komic Village In Winter)

सर्दियों के समय ये गाँव पूरी तरह वीरान बन जाता है क्यूँ की अत्यधिक ठंड पड़ने के कारण स्थानीय निवासी गाँव की तलहटी मे आ जाते हैं और गगर्मियाँ आते ही वापास ये लोग ऊँचाई पर चले जाते हैं| कौमिक गाँव हिमाचल प्रदेश के स्पीति जिले मे स्थित है|

कौमिक गांव की ऊँचाई (Komic Village Height)

कौमिक गांव समुद्र तल से लगभग 15,027 फीट की ऊंचाई पर स्थित है जहाँ तक आप बाइक से आसानी से पहुँच सकते हैं| इस खूबसूरत हिमालयी गाँव मे आपको कई घूमने की जगहें मिलेंगी|

कौमिक गाँव का आकार एक कटोरे जैसा है जो 2 भागों मे बटा हुआ है| एक भाग मे छोटे घर बने है और दूसरे भाग मे थोड़े बड़े घर बने हुए हैं| ये गाँव इतनी ऊँचाई पर स्थित है जहाँ पर आने के बाद आपको थोड़ी ऑक्सीजन की कमी महसूस होगी| ये गाँव भारी संख्या मे एडवेंचर प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करता है|

कौमिक गांव की मोनेस्ट्री (Komic Village Monastery)

इस गाँव का मुख्य आकर्षण 14 वीं शताब्दी मे बना मशहूर लुंडुप त्सेमो गोम्पा बौद्ध मठ है| ऐसा माना जाता है की इस मठ का निर्माण 500 वर्ष पूर्व हुआ था| यह विश्व का सबसे ऊंचा बौद्ध मठ है जहाँ पर दिन मे 2 बार प्रार्थना होती है| इस गाँव की यात्रा आपको एक पॉजिटिव ऊर्जा से भर देगी| लेकिन इस मठ मे महिलाओं का प्रवेश वर्जित है|

इस आलोकिक गाँव मे पूरे वर्ष त्योहारों का आयोजन चलता है| इस गाँव मे छम डांस, मास्क डांस के के अलावा सभी त्योहार बहुत अच्छे तरीके से मनाए जाते हैं| ठंड के दिनों मे जब इस हिमालयी गाँव मे बर्फबारी होती है तो यहाँ के स्थानीय निवासी कालीन, शॉल बुनाई के साथ-साथ जैकेट, टोपी और पेंटिंग बनाने मे बिजी हो जाते हैं|

कौमिक गाँव मे आपको बढ़िया रेट मे कई होमस्टे और होटल उपलब्ध हैं| अगर आप यहाँ पर ठहरने के लिए कोई अच्छी और आरामदायक जगह देख रहे हैं तो आपको काजा शहर जाना पड़ सकता है| कौमिक गाँव आने का सबसे बढ़िया समय गर्मियों का है| यहाँ पर रुककर आप यहाँ से रोहतांग दर्रा भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

काजा से कौमिक गाँव आने मे 1 घंटे का समय लग सकता है| काजा से आप टैक्सी लेकर कौमिक तक आ सकते हैं| इसके अलावा सप्ताह मे 2 दिन मंगलवार और शनिवार को बसें भी चलती है| यहाँ जाने के पहले गर्म कपड़े रखना बिल्कुल भी न भूलें|

यहां कई छोटी छोटी सुंदर पहाड़ियाँ हैं जो हाइकिंग और ट्रेकिंग के लिए बेहद उपयुक्त हैं| आप कल्पना कीजिए 15,027 फीट की ऊँचाई पर गरमा गरम अदरक वाली चाय पीते हुए हिमालय की बर्फ से ढकी पहाड़ियों को निहारना कितना अच्छा अनुभव होगा|

कौमिक गांव किसलिए प्रसिद्ध है (Komic Village Famous Far)

कौमिक गाँव पूरी दुनिया मे मुख्यतः 2 चीजों के लिए जाना जाता है| पहला की ये गाँव दुनिया का सबसे ऊंचा मोटेरेबल गाँव है| मोटेरेबल गाँव का मतलब होता है की वो गाँव जहाँ तक मोटर गाड़ी पहुँच सकती है| दूसरा की इस गाँव मे 500 वर्ष पुराना एक मशहूर लुंडुप त्सेमो गोम्पा बौद्ध मठ है|

कौमिक गांव की ऊँचाई फीट मे (Komic Village Height in Feet)

कौमिक गांव समुद्र तल से ऊँचाई लगभग 15,027 फीट है|

कौमिक गांव की ऊँचाई मीटर मे (Komic Village Height in Meters)

कौमिक गांव समुद्र तल से ऊँचाई लगभग 4587 मीटर है|

कौमिक गांव कैसे पहुँचें (How To Reach Komic Village)

कौमिक गाँव आने के लिए सबसे पहले आपको दिल्ली आना पड़ेगा| दिल्ली से बस पकड़कर काजा और फिर काजा से कौमिक गाँव| अगर आप दिल्ली के लिए ट्रेन टिकट बुक करना चाहते हैं तो यहाँ पर क्लिक करें|

कौमिक गांव की लोकेसन (Komic Village Location)

Q1- कौमिक गांव (Komic Village) कितनी ऊँचाई पर स्थित है?

A- समुद्र तल से लगभग 15,027 फीट की ऊँचाई पर स्थित है

Q2- कौमिक गांव (Komic Village) की क्या खासियत है?

A- ये दुनिया का सबसे ऊंचा मोटेरेबल गाँव है

Q3- कौमिक गांव (Komic Village) कीस जिले मे स्थित है?

A- लाहौल और स्पीति जिले

Q4- कौमिक गांव (Komic Village) मे 500 वर्ष पुराने मठ का नाम क्या है?

A- लुंडुप त्सेमो गोम्पा बौद्ध मठ

Q5- कौमिक गांव (Komic Village) मे मिनमम तापमान कितना रहता है?

A- 7 से 9 डिग्री तक

Leave a Comment

Scroll to Top