Pilibhit Tiger Reserve: भारत मे कुल 55 टाइगर रिज़र्व हैं उन्ही मे से एक है पीलीभीत टाइगर रिज़र्व जो 730.25 वर्ग किलोमीटर मे फैला हुआ है| वर्तमान समय मे 2024 के डाटा के अनुसार पीलीभीत टाइगर रिज़र्व मे बाघों की संख्या 73 से अधिक है| इस जंगल को 2014 मे टाइगर रिजर्व घोसित किया गया था|
पीलीभीत जिला शिवालिक पर्वतमाला मे बसा हुआ एक जिला है| पीलीभीत जंगल को 5 भागों मे विभाजित किया गया है जिनमे माला, महोफ, बाराही, दयुरिया और हरिपुर शामिल हैं. पीलीभीत टाइगर रिज़र्व एडवेंचर और कुदरत का अद्भुत संगम है|
यहां बाघों के अलावा अन्य जंगली जानवर जंगली सूअर, नीला बैल, भालू, रिजर्व पांडा और हॉग हिरण भी देखने को मिलेंगे| ये जंगल 127 से अधिक प्रजाति के जानवरों का आवास है। यहां पर 556 से अधिक प्रजाति के पक्षी भी रहते हैं। वहीं इस जंगल मे आपको 2100 से अधिक तरह के फूल-पौधे भी देखने को मिल जाएंगे।

20 रुपए मे जंगल सफारी का मजा
बीते कई वर्षों से पीलीभीत-मैलानी के बीच रेलवे लाइन बिछाने का काम जोरों शोरों से चल रहा है| इस रूट मे पीलीभीत जंक्शन से पूरनपुर रेलवे स्टेशन के बीच मे माला रेंज के जंगलों का कम से कम 8 किलोमीटर का क्षेत्र आता है और इस रेंज मे पीलीभीत टाइगर रिज़र्व के अधिकतम जानवर आपको देखने को मिलेंगे|
इस रूट पर चलने वाली ट्रेन की अधिकीटम स्पीड 20 किलोमीटर प्रति घंटा होगी जिससे आप जंगलों की हरियाली और यहाँ पर उपस्थित जानवरों का दीदार नजदीक से कर पाएंगे| अन्य कई टाइगर रिज़र्व मे जंगल देखने के लिए आपको जिप्सी आदि बुक करनी पड़ती है जो पर्यटकों को महंगा पड़ता है इस लिहाज से ट्रेन का सुरक्षित सफर आपकी जेब ढीली होने से बचाएगा|
इनके बारे में भी जाने:
- वाराणसी मे घूमने के लिए 12+ जगहें (Top 12+ Places to Visit in Varanasi)
- जयपुर मे घूमने के लिए 10 जगहें (Top 10+ Places to Visit in Jaipur)
- उदयपुर मे घूमने के लिए 10 जगहें (Top 10+ Places to Visit in Udaipur)
- ऋषिकेश मे घूमने के लिए 15 जगहें (Top 15+ Places to Visit in Rishikesh)
नेपाली गैंडे
आप जानकर आश्चर्य मे पड़ जाएंगे की इस जंगल की खूबसूरती नेपाली गैंडे को भी आकर्षित कर रही है| चूंकि पीलीभीत की सीमाएं नेपाल से भी लगती हैं तो ये नेपाली गेंडे नेपाल स्थित शुक्लाफांटा नेशनल पार्क से पीलीभीत टाइगर रिज़र्व पहुँच रहे हैं| ये गेंडे पीलीभीत मे लग्गा-भग्गा के क्षेत्र मे देखे जा रहे हैं| लग्गा भग्गा का ये स्थान बायोडायवर्सिटी के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है| यहाँ पर आपको गेंडे के अलावा कई अन्य जानवर भी देखने को मिलेंगे|
साइफन पॉइंट
पीलीभीत टाइगर रिज़र्व (Pilibhit Tiger Reserve) मे चारों तरफ नहरों का जाल बिछा हुआ है जो जंगलों के जानवरों की प्यास बुझाती हैं| साइफन का क्षेत्र जंगल के बीचों बीच स्थापित है जहां 2 नहरे एक दूसरे के ऊपर से निकलती हैं| साइफन मे बाइफर्केशन जैसा एक खूबसूरत स्पॉट बना हुआ है जिसे इन नहरों का जंक्शन पॉइंट भी कहते हैं|
साइफन मे आपको एक 50 फुट का वाच टावर भी देखने को मिलेगा जिसमे चढ़कर आप ऊंचाई से प्रकृति का मनोरम दृश्य देख सकते हैं| अगर आपकी किस्मत अच्छी रही तो बाघों के साथ साथ अन्य जंगली जानवर भी आपको देखने को मिल सकते हैं|
सप्त सरोवर
पीलीभीत टाइगर रिज़र्व (Pilibhit Tiger Reserve) के बराही रेंज मे स्थित सप्त सरोवर कैंपिंग और सफारी का अनूठा संगम है जहां पर शारदा नदी झरने के ऊपर गिरती है और एक शांत सरोवर का निर्माण करती है| हाल ही मे उत्तर प्रदेश सरकार ने इस जगह को और भी ज्यादा सुंदर और विकसित किया है|
अब सैलानी यहाँ पर जंगल के सुंदरता के बीच नाइट स्टे भी कर सकते हैं जी बिल्कुलनाइट स्टे के लिए यहाँ पर 2 काटेज का निर्माण किया गया है जिनका किराया मात्र 2 आदमियों के लिए 1500 और 4 आदमियों के लिए 3000 रुपये से रखा गया है| इसकी बुकिंग आपको ऑफलाइन करनी पड़ेगी|
यहाँ पर आपको इन डोर गेमिंग की व्यवस्था भी देखने को मिलेगी| सप्त सरोवर मे आपको नेचर कैंपिंग भी करने को मिलेगी| यहाँ पर बच्चों के लिए अलग किड्स जोन भी बना हुआ है| सप्त सरोवर पीलीभीत का सबसे सस्ता पर्यटन स्थल है जिसकी एंट्री फीस महज 10 रुपये रखी गई है|
पिकनिक स्पॉट
पीलीभीत टाइगर रिज़र्व (Pilibhit Tiger Reserve) मे आप वीकेंड या छुट्टियों पर पिकनिक भी मना सकते हैं| अगर आप अपने परिवार के साथ प्रकृति की गोद मे शांति से कुछ समय बिताना चाहते हैं तो आपको पीलीभीत के जंगलों मे जरूर आना चाहिए| यहाँ की चारों तरफ की हरियाली और पक्षियों की चहचहाहट आपके तन और मन को पूरी तरह शांत कर देंगे|

शारदा सागर डैम
शारदा सागर डैम एक 25 किलोमीटर लंबा बाँध है जिसका निर्माण प्रथम पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत किया गया था| इस बाँध का मुख्य उद्देश्य सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराना है| यह बाँध 10 से अधिक जनपदों की लाखों एकड़ भूमि को सिंचित करने के लिए जल प्रदान करता है| शारदा नदी पर बने इस बाँध के किनारे चूका बीच स्थित है जिसे उत्तर प्रदेश का गोवा भी कहा जाता है|
सनसेट पॉइंट
अगर आप एक सुंदर सनसेट देखना चाहते हैं तो आपको सप्त सरोवर आना होगा| डूबते सूरज की किरने जब सप्त सरोवर के पानी मे पड़ती हैं तो इसका रंग लाल हो जाता है जो देखने मे आतिसुंदर प्रतीत होता है|
चूका बीच
यह बीच उत्तर प्रदेश का एकलौता बीच है जो पीलीभीत के जंगल मे स्थित है| यह बीच आपको शारदा नहर और शारदा सागर बाँध के बीच मे देखने को मिलेगा| इस बीच की लंबाई 17 किलोमीटर और चौड़ाई 2.5 किलोमीटर है| इस बीच पर आप नौका विहार भी कर सकते हैँ| इस बीच मे आप खूबसूरत सूर्यास्त का भी लुत्फ उठा सकते हैँ|

कैसे पहुंचे
पीलीभीत टाइगर रिज़र्व (Pilibhit Tiger Reserve) तक आप ट्रेन या फ्लाइट से पहुँच सकते हैं| पीलीभीत जंक्शन अपने आस पास के सभी शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है लेकिन अगर आप फ्लाइट से पीलीभीत पहुंचना चाहते हैं तो आपको 45 किलोमीटर दूर स्थित बरेली एयरपोर्ट मे उतरना होगा| अगर आप पीलीभीत के लिए ट्रेन टिकट बुक करना चाहते हैं तो यहाँ पर क्लिक करें|
Q1- पीलीभीत को टाइगर रिजर्व कब घोषित किया गया था?
A- 2014 मे
Q2- वर्तमान समय मे पीलीभीत टाइगर रिजर्व मे बाघों की संख्या कितनी है?
A- 73 से ज्यादा
Q3- पीलीभीत टाइगर रिजर्व कितने वर्ग किलोमीटर मे फैला हुआ है?
A- 730.25 वर्ग किलोमीटर मे
Q4-पीलीभीत टाइगर रिजर्व मे शारदा सागर डैम किनारे स्थित बीच का नाम क्या है?
A- चूका बीच
Q5- पीलीभीत स्थित सप्त सरोवर किस नदी पर बना हुआ है?
A- शारदा नदी